फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: होमगार्ड की बेटी का धर्म परिवर्तन कराकर किया था निकाह, आरोपी अरशद ने कोर्ट में किया सरेंडर

Thu, 20 Mar 2025 11:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

होमगार्ड की बेटी का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने के आरोपी अरशद ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
भोजीपुरा थाना क्षेत्र का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में होमगार्ड की बेटी का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने वाले समुदाय विशेष के आरोपी ने सात माह बाद 18 मार्च को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने आरोपी युवक अरशद खां को जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र में तैनात एक होमगार्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि उनकी बेटी को परिचित समुदाय विशेष का युवक पिछले साल जुलाई में अपहरण कर ले गया। आरोपी ने प्रदेश से बाहर छात्रा का धर्म परिवर्तन कराकर शादी कर ली थी। पुलिस ने छात्रा को पकड़ कर जरूरी कार्रवाई के बाद कोर्ट में बयान करवाए थे। कोर्ट के आदेश के बाद छात्रा अपनी ननिहाल चली गई। वहां से कुछ दिनों बाद दोबारा आरोपी युवक छात्रा को ले गया।

धर्म परिवर्तन कराने के मामले में विवेचना अधिकारी सीओ हाईवे ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। इस मामले में आरोपी अरशद वांछित चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि अरशद ने 18 मार्च को कोर्ट में सरेंडर किया था। वहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है। मामले में जमानत की सुनवाई 21 मार्च को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें