फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में लगीं स्कूली बसें, तीन दिन तक बच्चों की मौज

Tue, 28 Nov 2017 02:12 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
स्‍ककूल बस
विज्ञापन

विज्ञापन
बुधवार को मतदान संपन्न कराने के लिए कर्मचारियों और चुनाव सामग्री को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने को जिले भर के स्कूलों की 250 बसों को परिवहन विभाग ने अपने कब्जे में लिया है। शहर के बड़े स्कूलाें से करीब 80 छोटी-बड़ी गाड़ियां चुनाव ड्यूटी के लिए ली गई हैं। इसके चलते कई स्कूल दो से तीन दिन तक बंद रहेंगे। स्कूल प्रबंधकों का कहना है कि आंकलन के बाद पता चला कि बहुत कम बच्चे अपने वाहनाें से स्कूल आते हैं, बाकी सभी बस और वैन से ही आते हैं। ऐसे में स्कूलाें को बंद करने का फैसला किया है। 
जिले में 29 नवंबर को मतदान होना है। पोलिंग पार्टियां मंगलवार को रवाना हाेंगी। सोमवार को संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने स्कूलों की बसें, और वैन तीन दिन के लिए अधिग्रहीत कर ली हैं। इसके अलावा अन्य कामर्शियल वाहन भी लगाए गए हैं। जिले में 113 से अधिक बसें और 120 से ज्यादा मिनी बसें लगाई गई हैं। शहर में सबसे अधिक 130 वाहन लगाए गए हैं। कई स्कूलों से चार तो कुछ से 15 से 20 गाड़ियां ली गई हैं। एआरटीओ प्रवर्तन उदयवीर सिंह ने बताया कि स्कूलाें की मदद से कुल 250 वाहन चुनाव ड्यूटी में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद रहेंगे ये स्कूल 
सभी स्कूलाें में चुनाव के दिन 29 नवंबर को छुट्टी है, जबकि कुछ अन्य में दो से तीन दिन के लिए छुट्टी कर दी गई है। जीआरएम नैनीताल रोड 29 को और दोहरा रोड 28 तथा 29 नवंबर को बंद रहेगा। माधव राव सिंधिया 27 से 30 नवंबर तक, पद्मावती एकेडमी 28 से 30 तक, बीबीएल 27 से 30 तक, अल्मामातेर 28 से 30 तक, विद्या भवन्स 30 नवंबर तक और सेंट फ्रांसिस स्कूल 28, 29 नवंबर को बंद रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें