फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू ईयर के प्लान में स्कूलों का विंटर ब्रेक बना रोड़ा

Thu, 28 Dec 2017 01:51 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
स्‍ककूल
विज्ञापन

विज्ञापन
जो पेरेंट्स न्यू ईयर सेलेब्रेशन के लिए शहर से बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, उनके लिए बच्चों के स्कूल फिलहाल रोड़ा बने हुए हैं। ज्यादातर पब्लिक स्कूलों में विंटर वेकेशन 30 दिसंबर या एक जनवरी से शुरू हो रही है। राजेंद्र नगर की प्रतिमा सिंह ने कहती हैं कि अभी मौसम बहुत ठंडा नहीं है, इसलिए इस बार न्यू ईयर पर बाहर जाने का प्लान किया था पर बच्चों की छुट्टी एक जनवरी से ही शुरू हो रही है। उस दिन तो हर जगह बहुत भीड़ होगी लिहाजा अब फैसला किया है कि घर में ही न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगे। हालांकि कई घरों में बाहर जाने के प्लान बन गए हैं और बच्चों के स्कूल बंद होने का इंतजार किया जा रहा है। नजदीक होने के कारण इस बार भी नैनीताल लोगों की पिकनिक डेस्टिनेशन बना हुआ है। पारुल मलिक ने बताया कि ठंड कम होने के कारण जयपुर जाने का भी प्लान हो रहा है। 
विज्ञापन


ज्यादातर स्कूल दिसंबर से हो रहे बंद 
केंद्रीय विद्यालयों में 23 दिसंबर से 11 जनवरी तक अवकाश रहेगा। बिशप कोनराड में एक से 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है और सेंट फ्रांसिस और कांप्टीटेंट पब्लिक स्कूल में एक से 7 जनवरी तक। लेकिन जिंगल बेल्स, बीबीएल पब्लिक स्कूल, राधा माधव स्कूल, मदर्स पब्लिक स्कूल में मौसम ठीक रहने तक कक्षाएं चलेंगी। दिल्ली पब्लिक स्कूल में प्ले ग्रुप  सेक्शन की 25 से 9 छुट्टी रहेंगी और कक्षा 4 से 12वीं में 30 से 9 जनवरी तक। जीपीएम में एक से छह जनवरी तक अवकाश रहेगा। विद्या भवन, आल्मा मातेर (सीनियर वर्ग) और क्रिएशंस स्कूल में 31 दिसंबर से अवकाश शुरू होगा। सेक्रेड हार्ट्स में 8 से 15 जनवरी तक अवकाश घोषित हुआ है। वहीं हार्टमन, पद्मावती एकेडमी आदि स्कूलों में अवकाश हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें