रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने वेबसाइट पर भी अपलोड किया कार्यक्रम
विज्ञापन
23 से 27 सितंबर के बीच होंगी प्रवेश परीक्षाएं
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एमएससी, एलएलएम, एमएड, बीएलएल आदि कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 23 से 27 सितंबर के बीच सुबह दस से बाहर बजे तक होंगे। विश्वविद्ययल ने अपनी वेबसाइट पर भी इन प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक 23 सितंबर को एमएससी जूलोजी और फिजिक्स, एमफिल अर्थशास्त्र व इतिहास, 24 सितंबर को एमएससी कैमिस्ट्री व एमएससी बायोटेक, 25 सितंबर को एमएससी इंडि. कैमिस्ट्री व एमएड, 26 सितंबर को एमएससी पर्यावरण विज्ञान व बीएलएड, 27 सितंबर को एमएससी मैथ्स व बॉटनी, 28 सितंबर को एलएलएम व एमएससी माइक्रोबायोलॉजी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं होंगी।