फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डरा-सहमा भाई घंटों बाद आया पीपीई किट पहनकर दी मुखाग्नि

विज्ञापन
कोरोना से मौत के बाद अंतिम संस्कार करते सरकारी कर्मचारी - फोटो : demo pics
विज्ञापन

एक निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमित की मौत के बाद प्रशासन ने कराया अंतिम संस्कार

बरेली। एक निजी अस्पताल में रविवार को कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत गई। उसका अंतिम संस्कार कराने के लिए अधिकारी कई घंटे तक मीरगंज में रहने वाले उसके भाई को बुलाते रहे, लेकिन डर की वजह से वह नहीं आया। बाद में वह आया तो शव से काफी दूर खड़ा रहा। बाद में स्वास्थ्य विभाग से पीपीई किट मंगवाई गई, जिसे पहनाकर उससे अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

यहां बता दें कि बारादरी में किराए पर रहने वाले कोरोना संक्रमित व्यक्ति की निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। उसका अंतिम संस्कार कराने की जिम्मेदारी एसीएम फर्स्ट रोहित यादव को दी गई। बताते हैं कि मृतक व्यक्ति तलाक शुदा था। उसके परिवार में कोई नहीं था। रोहित यादव ने मीरगंज में रहने वाले उसके भाई को फोन किया तो वह घंटों आया ही नहीं। बाद में किसी तरह वह अकेला आया। वह इतना डरा था कि पास जाकर भाई को मुख्याग्नि देने को तैयार नहीं था। बाद में एसीएम ने स्वास्थ्य विभाग से पीपीई किट मंगवाई और सिटी श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें