फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सट्टा माफिया जगमोहन उर्फ तन्नू ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, गैंगस्टर के मुकदमे में था वांछित

Tue, 02 Sep 2025 09:00 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

गैंगस्टर के मुकदमे में तीन महीने से वांछित चल रहे सट्टा माफिया जगमोहन उर्फ तन्नू ने सोमवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
आरोपी जगमोहन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी इलाके के गंगापुर निवासी सट्टा माफिया जगमोहन उर्फ तन्नू ने सोमवार को गैंगस्टर कोर्ट में समर्पण कर दिया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। गैंगस्टर के मुकदमे में वह तीन महीने से वांछित चल रहा था।

विज्ञापन


जगमोहन उर्फ तन्नू, विनय, नितिन, राहुल और भगवान स्वरूप उर्फ लाले वर्ष 2023 में प्रेमनगर थाने के पास हुई अजय वाल्मीकि की हत्या के मामले में आरोपी हैं। इस मामले में आरोपियों पर बारादरी पुलिस ने 28 मई को गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। गैंगस्टर मामले की जांच इज्जतनगर थाना पुलिस कर रही है। गिरोह का सरगना विनय, सदस्य नितिन और राहुल पहले से जेल में है। भगवान स्वरूप उर्फ लाले गैंगस्टर मामले में हाईकोर्ट से स्टे ले आया है और शहर में ही रह रहा है।

जुआ अधिनियम के एक अन्य मुकदमे में जगमोहन और उसकी पत्नी रेनू वांछित चल रहे थे। रेनू ने उस मुकदमे में सरेंडर कर पहले ही जमानत करा ली है। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि जगमोहन को रिमांड पर लेने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किराये पर मकान लेकर सट्टा कराता है तन्नू
तन्नू जिले का घोषित सट्टा माफिया है। वह अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ मिलकर सट्टा चलवाता है। वह कई बार जेल जा चुका है। जमानत पर बाहर आते ही वह फिर इसी धंधे में जुट जाता है। जब तन्नू जेल में होता है तो भी उसके परिवार के लोग गंगापुर व श्यामगंज इलाकों में किराये पर मकान लेकर सट्टा कराते हैं। हाल ही में पुलिस कई बार दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि तन्नू के खिलाफ हत्या समेत 16 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें