फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सथरापुर प्लांट ने पकड़ी गति, दूसरे दिन 250 मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सथरापुर कूड़ा निस्तारण प्लांट के शुभारंभ के बाद बृहस्पतिवार को मशीनों ने गति पकड़ ली है। दूसरे दिन करीब 250 मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारित हुआ। नगर निगम का दावा है कि बाकरगंज में पड़े ढाई हजार मीट्रिक टन कूड़े के निस्तारण में दो माह लगेंगे। इसके बाद वहां पार्क बनाकर सुंदरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर सथरापुर गांव में 20 हेक्टेयर भूमि पर प्लांट का निर्माण वर्ष 2021 में पूरा हो गया था, लेकिन संचालन के लिए एजेंसी का चयन नहीं होने के कारण यह पांच साल तक शुरू नहीं हो सका। जनवरी 2026 में दिल्ली की कंपनी पाथ्या को संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। 27 करोड़ की लागत से तैयार इस प्लांट पर रोजाना 500 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण होगा।
प्लांट संचालन के लिए पहले दिन 150 मीट्रिक टन कूड़ा पहुंचा था, जिसमें से 90 टन का निस्तारण किया गया। दूसरे दिन करीब पांच घंटे मशीन चली। दिनभर में 200 मीट्रिक टन कूड़ा आया। पुराने कूड़े को लेकर कुल 250 मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण किया गया। अभी प्लांट का संचालन बिजली से नहीं हो पाने के कारण इसकी रफ्तार प्रभावित हो रही है। नगर निगम बिजली कनेक्शन के लिए प्रयासरत है। अधिकारियों का दावा है कि मशीन रोजाना शहर से निकलने वाले 450 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण आसानी से कर देगी। इसके लिए यहां पर दो मशीनें लगी हैं।
विज्ञापन

बाकरगंज में आई तेजी
बाकरगंज में अभी ढाई हजार मीट्रिक टन कूड़े का पहाड़ है। नगर निगम की तरफ से इसके निस्तारण के लिए मशीनों के संचालन में तेजी लाई जा रही है। दावा है कि दो माह में कूड़े का निस्तारण कर दिया जाएगा। फिर वहां पार्क विकसित किया जाएगा। शहर से रोजाना निकलने वाला कूड़ा अब सथरापुर प्लांट पर पहुंचना शुरू हो गया है।
वर्जन
कूड़ा निस्तारण प्लांट ने गति पकड़ ली है। रोजाना शहर के निकलने वाले कचरे को प्लांट पर पहुंचाया जाएगा, ताकि वह अपनी क्षमता के अनुसार काम कर सके। समय के साथ काम में और सुधार दिखाई देगा। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें