नवाबगंज। एशियन विधि एवं न्यायिक विज्ञान महाविद्यालय की ओर से कोतवाली नवाबगंज में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एलएलबी की छात्रा सपना वर्मा ने एक दिन के लिए पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को प्रशासनिक और न्यायिक प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना रहा। छात्रा सपना ने महिला उपनिरीक्षक आयशा के समक्ष जनता की समस्याओं को सुनने, उनका विश्लेषण करने और समाधान निकालने की प्रक्रिया को जाना।
छात्रों को न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों की बारीकियों को समझने का अवसर मिला, जिससे उन्हें भविष्य में अपने कॅरिअर के लिए मूल्यवान अनुभव प्राप्त हुआ। इस मौके पर प्रशांत गंगवार, अमित कुमार, सुरेंद्र कुमार व पुष्पेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद