फरीदपुर। कस्बे के स्थानीय सनातन धर्म सत्संग भवन आश्रम में जरूरतमंदों के लिए सोमवार दोपहर स्वामी प्रभुतानंद तिलक रसोई का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पंडित बृजेश पाठक आचार्य अवनीश पांडे के साथ मंत्रोच्चार कर रहे थे।
स्वामी प्रभुतानंद तिलक रसोई प्रतिदिन जरूरतमंद लोगों को दोपहर दो बजे तक 10 रुपये में प्रति थाली भोजन उपलब्ध कराएगी। कमेटी के सदस्यों ने यह भी जानकारी दी है कि कोई भी व्यक्ति जन्म दिवस, वैवाहिक वर्षगांठ, पूर्वजों की पुण्यतिथि के मौके पर इस संस्था को सहयोग राशि देकर पुण्य लाभ अर्जित कर सकते हैं। तिलक रसोई के उद्घाटन के अवसर पर संस्था की प्रबंध समिति के पदाधिकारी एवं कस्बे के अध्यात्म सनातन भक्ति प्रेमियों ने सेवा में हिस्सा लिया। सेवा योजना का आरंभ बद्री विशाल अग्रवाल, अरविंद सेठ, रमेश चंद्र अग्रवाल, महावीर शरण अग्रवाल, संजीव, कपिल, बीएन, जगदीश, गुजराल आदि रहे। संवाद