फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीनों पर अंगूठा लगाकर खिसक रहे सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
शहर में सड़क पर फैली गंदगी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शहर में सफाई व्यवस्था का हाल-बदहाल है। शहरवासियों को गंदगी के बीच में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारियों के वार्ड में जाकर सफाई नहीं करने की शिकायतें लगातार अधिकारियों को मिल रहीं थी। इसको देखते हुए अधिकारियों ने शहर में तैनात सफाई कर्मचारियों की बायोमीट्रिक मशीन में अंगूठा लगवाना शुरू किया। अब सफाई कर्मचारी मशीनों में अंगूठा तो लगाने जा रहे हैं पर वार्डों में सफाई नहीं करते दिख रहे। इसका असर मुख्य सड़कों से लेकर मोहल्लों की गलियों में साफतौर पर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

शहर की प्रमुख सड़कों से मोहल्लों की गलियों में गंदगी फैली पड़ी है। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग वार्ड सदस्य से लेकर नगर पालिका प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का निदान नहीं हो सका है। लोगों ने नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता से सफाई व्यवस्था को बेहतर कराने की मांग की थी। इस पर उन्होंने प्रत्येक शनिवार को अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को लगवाकर शहर में सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की बायोमीट्रिक मशीन से उपस्थिति लगाने के निर्देश दिए। कहा कि इसी उपस्थिति के आधार पर वेतन कर्मचारियों को दिया जाएगा। इसके बाद कर्मचारी उपस्थिति लगाने तो जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद में सीधे अपने घर का रुख कर रहे हैं। ऐसे में शहर में सफाई व्यवस्था में और सुधार नहीं हो रहा है।
-
वार्ड सदस्य से लेकर सफाई निरीक्षक दे रहे रिपोर्ट
जो सफाई कर्मचारी अपनी उपस्थिति लगाकर वार्ड में सफाई नहीं कर रहे है, उन लोगों पर वार्ड सदस्य से लेकर सफाई निरीक्षक लगातार निगाहें बनाए हुए हैं, और गोपनीय आधार पर अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट दे रहे हैं ताकि इन कर्मचारियों पर जब अधिकारी कार्रवाई करें, तो काम न करने वाले कोई बहाना न बना सकें।
विज्ञापन

-
अपनी जगह दूसरे से करा रहे काम, होगी कार्रवाई
सफाई निरीक्षक के अनुसार वह अपने स्तर से ऐसे में सभी कर्मचारियों का डाटा तैयार कर रहे हैं, जो वार्ड में खुद सफाई नहीं कर रहे हैं, बल्कि दूसरे कर्मचारियों को भेजकर सफाई के नाम पर खानापूर्ति कर रहे हैं। इन कर्मचारियों पर जल्द ही कार्रवाई हो सकती है।
-
बायोमीट्रिक मशीन में खराबी, तो लिपिक व सफाई निरीक्षक होंगे जिम्मेदार
शहर में 29 वार्ड है। प्रत्येक दो वार्ड पर एक बायोमीट्रिक मशीन दी है। इन मशीनों में संबंधित वार्ड के सफाई कर्मचारियों का डाटा एकत्र कराया है। यह मशीनें पालिका के एक लिपिक व एक सफाई निरीक्षक के तहत वार्ड बार दी हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने इन कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अगर मशीन में कोई भी गड़बड़ी होती है तो संबंधित लिपिक व सफाई निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-
सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमीट्रिक मशीन से लगवाई जा रही है। उपस्थिति लगाने का समय निर्धारित किया गया है। ऐसे कर्मचारियों को चिह्नित कराया जा रहा है, जो उपस्थिति दर्ज करने के बाद में वार्ड में सफाई नहीं करते है या फिर अपने जगह दूसरे को भेजते हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें