फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सफाई कर्मचारी ने कहा- न्याय नहीं मिला तो कर लूंगा आत्मदाह, फिर हो गया लापता

Thu, 04 Jan 2024 05:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सफाई कर्मचारी बुधवार को डीपीआरओ कार्यालय पहुंचा था। उसने कहा कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगा। इस सूचना पर एलआईयू सक्रिय हो गई। टीम विकास भवन पहुंची तो कर्मचारी वहां नहीं मिली।  
विज्ञापन
विकास भवन बरेली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पंचायती राज विभाग के एक सफाई कर्मी ने बुधवार को विकास भवन में आत्मदाह करने की धमकी दी। इस सूचना पर खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया। टीम विकास भवन पहुंची पर सफाई कर्मी नहीं मिला। कर्मचारी एक ब्लॉक प्रमुख की गाड़ी चलाता था, लेकिन जब अनबन हुई तो छोड़ दिया। इसके बाद उसने तबादला भी करा लिया। 

विज्ञापन


दूसरे विकास खंड में भी ब्लॉक प्रमुख ने जब दबाव बनाया तो वह कहने लगा कि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगा। इसके चलते ही वह बुधवार को डीपीआरओ कार्यालय पहुंचा था। 

डीपीआरओ कार्यालय में उसके पहुंचने की सूचना पर स्थानीय अभिसूचना इकाई के कर्मचारी पहुंचे थे। डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सफाईकर्मी दफ्तर में आया था। उस वक्त वह बाहर थे। कर्मचारियों से पूरे प्रकरण की जानकारी लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें