इससे किशोरी उस समय तो बच गई, लेकिन तबतक उसके शरीर का 70 प्रतिशत हिस्सा जल चुका था। अस्पताल में पड़ी किशोरी के गले में नली लगी हुई थी। नखासा थाना पुलिस उसके बयान के लिए लगातार परिसर में मौजूद रही, लेकिन वह कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं थी। आखिरी समय में उसके शरीर में अत्यधिक तकलीफ होने लगी...और आखिरकार संभल की निर्भया ने भी दम तोड़ दिया।
हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रातभर दबिश देने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को युवक को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जिसके बाद उसे मुरादाबाद जेल भेज दिया गया है।