फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ सपाइयों ने नगर निगम में धरना देकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। समाजवादी पार्टी की महानगर इकाई ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में बृहस्पतिवार को नगर निगम में धरना देने के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। सपाइयों ने आरोप लगाया कि यह अभियान अतिक्रमण नहीं बल्कि गरीबों के खिलाफ है। कद्दावर लोगों के अतिक्रमण की ओर नगर निगम की टीम रुख ही नहीं कर रही है।
विज्ञापन

सपा के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी की अगुवाई में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जुलूस की शक्ल में निकलकर नारेबाजी करते हुए नगर निगम पहुंचे। हाथों में अतिक्रमण विरोधी अभियान और नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ नारे लिखी हुई तख्तियां थीं। नगर निगम में सफाई नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी निष्पक्ष ढंग से अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चला रहे हैं। सिर्फ गरीबों को उजाड़ा जा रहा है। ठेले-फड़ वाले लोग बमुश्किल अपना गुजारा करते हैं और बच्चों का पेट पाते हैं लेकिन इस अभियान के तहत उन्हें उजाड़कर उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कद्दावर लोगों के अतिक्रमण की तरफ नगर निगम की टीम रुख भी नहीं कर रही है।
विज्ञापन

महानगर महासचिव व पार्षद गौरव सक्सेना ने कहा कि ने स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। कहा कि शहर में लंबे समय से खराब पड़ी सड़कों का निर्माण नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वाले सपाइयों में पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, कदीर अहमद, पार्षद दल नेता राजेश अग्रवाल, आरिफ कुरैशी, शेर सिंह गंगवार, पार्षद रईस मियां समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
प्रवर्तन दल ने धक्कामुक्की की तो बिफरे सपाई
इस बीच अपर नगर आयुक्त सुनील यादव तीन बार धरने पर बैठे सपाइयों से ज्ञापन लेने पहुंचे लेकिन कार्यकर्ता नगर आयुक्त को बुलाने पर अड़ गए। इससे माहौल गरमाया तो फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाने वाले प्रवर्तन दल के लोग भी पहुंच गए। आखिरकार नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने धरनास्थल पर आकर ज्ञापन लिया। जैसे ही नगर आयुक्त ने अपने कार्यालय में प्रवेश किया, प्रवर्तन दल ने पार्षद गौरव सक्सेना और कार्यकर्ताओं को बाहर निकालना शुरू कर दिया। इस पर सपाई प्रवर्तन दल से भिड़ गए। चेतावनी दी कि धक्का मारोगे तो अंजाम बुरा होगा। जैसे-तैसे मामला शांत हुआ।
गश खाकर गिरा पार्षद, आयुक्त कार्यालय से नहीं मिला पानी
भीषण गर्मी में प्रदर्शन के दौरान पार्षद गौरव सक्सेना गश खाकर गिर पड़े। थोड़ा संभलने के बाद वह पानी के लिए नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचे लेकिन वहां पानी नहीं मिला तो फिर धरनास्थल पर आकर लेट गए। किसी कार्यकर्ता ने बाहर से लाकर पानी पिलाया। उन्होंने कहा कि नगर निगम कार्यालय में पानी तक की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में जाहिर है कि लोगों की पानी की जरूरत कैसे पूरी हो रही होगी।
नगर आयुक्त कार्यालय में भिड़े सपाई
धरना-प्रदर्शन खत्म होने के बाद सपा के दो पदाधिकारी नगर आयुक्त कार्यालय में आपस में ही भिड़ गए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान होना चाहिए। चाहे कार्यकर्ता छोटा हो या बड़ा। काफी देर तक दोनों नेताओं में नोकझोंक चलती रही। उसके बाद दूसरे पदाधिकारियों ने आकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें