गोवंश संरक्षण आयोग गठित करने की मांग की
आंवला से सपा सांसद नीरज मौर्य ने केंद्र सरकार से गोवंश संरक्षण आयोग गठित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आयोग के माध्यम से किसानों की एक बड़ी समस्या का समाधान हो सकेगा। सपा सांसद ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र आंवला सहित देश भर में गोवंश सड़कों पर परेशान हो रहा है। जहां गोवंश संरक्षण केंद्र बनाए गए हैं वहां गाय भूखों तड़पकर मर रही हैं। इसे लेकर हमारे अन्नदाता किसान दुखी और परेशान हैं। अभी हाल ही में आंवला क्षेत्र में गोशाला के अंदर भूख व बीमारी के कारण 25 गाय मर गईं, जो दुखद है। इसलिए सरकार से मांग है कि देश में एक गोवंश संरक्षण आयोग बनाया जाए, जो इस समस्या का निवारण करे।