फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Results: बरेली में समाजवादी छात्र सभा ने किया प्रदर्शन, नीट 2024 रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग

Tue, 11 Jun 2024 03:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

नीट यूजी रिजल्ट में अनियमितता के खिलाफ समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारी और तमाम कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने नीट 2024 रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग की।
विज्ञापन
समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से जारी नीट (NEET) के रिजल्ट को लेकर बरेली में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि नीट में कथित घोटाले को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर विरोध प्रदर्शन किया है। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपकर नीट 2024 रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग की।

विज्ञापन


नीट यूजी रिजल्ट में अनियमितता के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करने के लिए समाजवादी छात्र सभा व समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी और तमाम छात्र मंगलवार को सेठ दामोदर पार्क में एकत्र हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा।

Vande Bharat: बरेली होते हुए इन रूटों पर भी दौड़ेगी वंदे भारत, अगले महीने हो सकता है स्पीड ट्रायल
विज्ञापन


समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन एनटीए की निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा आयोजित करने की क्षमता के बारे में बढ़ती चिंताओं के बीच हुआ है। हाल ही में नीट घोटाला एजेंसी के इर्द-गिर्द कई विवादों के बाद हुआ है, जिसमें केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) में पेपर लीक भी शामिल है। 
विज्ञापन




अविनाश मिश्रा ने कहा कि इन घटनाओं ने न केवल छात्रों में अत्यधिक तनाव और चिंता पैदा की है, बल्कि उनके भविष्य को भी खतरे में डाल दिया है, 67 छात्रों का एक साथ प्रथम स्थान भारत में कैसे आ गया? एक ही सेंटर से सात बच्चों का भारत में प्रथम स्थान आया है। यह सभी बातें देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक नीट पर सवालिया निशान खड़ा करती हैं। नीट यूजी 2024 रद्द कर दोबारा परीक्षा कराई जानी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें