फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी धन है, जिसे चाहे दे दिया...

Mon, 05 Jan 2015 01:36 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की लाभार्थी योजनाओं में मिलने वाली राशि का बंदरबांट हो रहा है। बिना जांच और सत्यापन के कई ऐसे लोगों में सरकारी धन बांट दिया गया या बांटने की मंजूरी दे दी गई जिसके लिए वह पात्र ही नहीं थे। पारिवारिक लाभ योजना में 118 फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए लाभ लेने का मामला हो या फिर तीन साल तक 129 अपात्रों को वृद्धावस्था पेंशन देने का, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई न शामिल सरकारी लोगों के खिलाफ। ऐसे में फर्जीवाड़ा करने वालों के हौसले बुलंद हैं और समाजवादी पेंशन योजना में घपले की तैयारी है। रैंडम जांच में 28 गांव में 110 अपात्र मिले हैं। हालांकि डीएम ने इन गांवों के ग्राम विकास/पंचायत अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि लगातार हो रहे फर्जीवाड़े में प्रशासन कोई कड़ा कदम उठाता है नहीं।
विज्ञापन



अमीरों की पेंशन कर दी मंजूर
राजीव शर्मा
बरेली। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी समाजवादी पेंशन योजना में भी फर्जीवाड़े की कोशिश कई गई है। गरीबों के लिए शुरू की गई इस नई पेंशन योजना में अच्छीखासी जमीन, मकान और वाहन वालों को भी लाभार्थी बना दिया गया। करीब दो हजार लाभार्थियों की रैंडम जांच में ऐसे 110 मामले पकड़ में आए हैं। योजना में 50 हजार से अधिक लाभार्थियों की पेंशन मंजूर की गई है। शासन की गाइड लाइन के अनुसार जिला स्तरीय अधिकारियों और बीडीओ से यह जांच कराई गई। उन्होंने समाज कल्याण विभाग से मिली लिस्ट में से लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन किया। अपात्र मिले लोगों को गरीब दिखाकर ग्राम विकास अधिकारियों ने पेंशन के लिए पात्र बना दिया था। इस योजना के लाभार्थी के पास मकान, जमीन और मोटर साइकिल नहीं होनी चाहिए। समाज कल्याण विभाग ने मामले से डीएम को अवगत कराया तो उन्होंने कार्रवाई के आदेश किए हैं।  

इन गांव के ग्राम विकास/पंचायत अधिकारियों पर हुई कार्रवाई
मझगवां ब्लाक : अंतपुर, जोगीठेर, शिवपुरी
भदपुरा ब्लाक : दलेलनगर, करुआ साहबगंज, क्योलड़िया, नकटी नारायनपुर, विथी रम्पुरा, अधकटा रब्बानी बेगम
भोजीपुरा ब्लाक : पट्टी बिहारीपुर, रम्पुरा माफी, मिलक श्यामगंज, प्रहलादपुर, वीरपुर उर्फ कासमनगर, अटापट्टी शुमाली, पीपलसाना चौधरी
फतेहगंज पश्चिमी :  अमौर
बहेड़ी : चकनर कुंडा, बिजौरिया
क्यारा : मानपुर चिकटिया, मवई काजियान, सिमरा, उनई मकरुका, गुनाह हट्टू
आलमपुर जाफराबाद : टांडा
दमखोदा ब्लाक : कनमन
शेरगढ़ : रास
भुता ब्लाक : ढकनी रजपुरी

ये थे पात्र
मिलक श्यामगंज की चंद्रकली को लाभार्थी बनाया, जांच में परिवार में 12 बीघा जमीन, पक्का मकान, बेटे के पास मोटर साइकिल मिली
प्रहलादपुर गांव की सुषमादेवी भी लाभार्थी और परिवार के पास 22 बीघा जमीन मिली है
सिमरा गांव की लाभार्थी सहाना बेगम का पक्का मकान, 10 बीघा जमीन और कंबाइन भी पाई गई है
वीरपुर उर्फ कासमनगर की जगदेई भी लाभार्थी और परिवार के पास 0.5 हेक्टेयर जमीन

इन अपात्रों को समाजवादी पेंशन की पात्रता की संस्तुति ग्राम विकास अधिकारियों ने की थी। अब इनकी पात्रता निरस्त कर दी गई है। ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के डीएम के आदेश से डीपीआरओ को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एके सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें