फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन एआरएम और 15 टाइम कीपरों का वेतन रोका

Sun, 02 Jun 2024 04:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिवहन निगम मुख्यालय की सख्ती के बाद आरएम दीपक चौधरी ने बरेली, रुहेलखंड और पीलीभीत डिपो के एआरएम का वेतन रोक दिया है। बदायूं के एआरएम को तीन दिन पहले ही निलंबित किया जा चुका है। चारों डिपो के 15 टाइम कीपरों का वेतन भी रोका गया है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरबर ने प्रदेश के सभी रीजन और डिपो की समीक्षा की थी। बरेली रीजन के बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो प्रतिफल के साथ समयबद्धता और बसों के सही ढंग से संचालन में पिछड़े मिले। आमदनी के मामले में बदायूं की स्थिति सबसे ज्यादा खराब मिली।
इस कारण बदायूं एआरएम धरर्णेंद्र कुमार चौबे को 29 मई को निलंबित कर दिया गया। मुख्यालय के आदेश पर शनिवार को आरएम दीपक चौधरी ने बरेली और रुहेलखंड डिपो का निरीक्षण किया तो यहां व्यवस्थाओं में सुधार नहीं दिखा। मुख्यालय के निर्देश पर उन्होंने बरेली डिपो के एआरएम संजीव श्रीवास्तव, रुहेलखंड डिपो के एआरएम अरुण कुमार वाजपेयी, पीलीभीत डिपो के एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव समेत चारों डिपो के चालक और परिचालक अनुभागों के टाइम कीपरों का वेतन रोकने का आदेश दिया है। आरएम ने बताया कि रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें