फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिकायतों का समय पर निस्तारण न होने पर सात अधिकारियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विकास भवन के सभागार में शनिवार को विकास और निर्माण कार्यों के संबंध में एक बैठक आयोजित हुई। इस दौरान डीएम रविंद्र कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का समय पर निस्तारण न होने पर पीडी डीआरडीए, डीएसओ, कृषि, चिकित्सा, स्टाम्प रजिस्ट्रेशन और दो अधिशासी अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नवंबर माह की शिकायतों के संबंध में दिसंबर में जानकारी ली जाएगी। जहां चार या उससे अधिक शिकायतें हैं तो जिला स्तरीय अधिकारी वहां स्वयं जाएं। कम शिकायतों पर अधीनस्थ को भेजें और कारणों की जांच करें। समीक्षा के दौरान प्रोबेशन, दिव्यांगजन, समाज कल्याण, उप निदेशक कृषि, जल निगम (ग्रामीण) की शिकायतें सबसे ज्यादा पाई गईं। तहसील आंवला और बहेड़ी को निर्देश दिए कि अगर दोबारा असंतुष्ट फीडबैक आया तो कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने गोशाला बनाने, बीएलओ को सक्रिय करने और किसानों की फैमिली आईडी बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ जग प्रवेश, सीएमओ डाॅ. विश्राम सिंह, एडीएम वित्त संतोष बहादुर सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें