बरेली। सेफ्टी ऑडिट में यात्रियों की सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की ओर ध्यान दिया जाता है। जबकी बरेली जंक्शन पर बुधवार को हुये एडीआरएम एक ओर निरीक्षण कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर ट्रैक की ओर महिला पैर पसारे बैठी थी। जिसका किसी ने भी संज्ञान नहीं लिया। जंक्शन के समस्त कर्मचारी मंडल के अधिकारी की आवभगत में लगे रहे। बुधवार को (एनआर) मुरादाबाद मंडल के एडीआरएम राकेश सिंह ने बरेली जंक्शन पर निरीक्षण किया।
इसके लिये वह 10:45 पर जंक्शन पहुंचे और जहां से वह सीधे लखनऊ की ओर जा रही मेन लाइन को जोड़ने वाली कैची का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां से वह ट्रॉली पर बैठकर मेन लाइन से सीधा पॉवर केबिन पहुंचे और निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने लोको पॉयलेट रुम, वेटिंग हॉल, पार्सल घर, एस्केलेटर का निरीक्षण किया। एडीआरएम ने भोजन के बाद कार माध्यम से इज्जतनगर गये और फिर शाम को 5:40 पर जंक्शन से वापस मुरादाबाद चले गये। इस तरह से एडीआरएम का निरीक्षण पूरा हो गया और उन्हें अधिकतर कोई समस्या नजर नहीं आई।
जबकी एडीआरएम के पहुंचने के बाद उनका यान हटने सेे पहले ट्रेन के इंतेजार में खड़े यात्रियों की भीड़ लग गई थी। इसी दौरान एक महिला प्लेटफार्म पर ट्रैक के पास पैर लटका कर बैठ गई। इसके साथ ही रेल कर्मी भी ट्रैक से ही सामान को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर ले जा रहे थे। जबकी त्रिवेणी एक्सप्रेस में कई यात्री दौड़ती ट्रेन के आखरी डिब्बे में चढ़ते हुये नजर आये। सेफ्टी ऑडिट निरीक्षण के दौरान किसी को भी यह दृष्य नहीं दिखा।
सिंगनल में पोल को देखकर जताई नाराजगी- निरीक्षण के दौरान एडीआरएम राकेश सिंह ट्रैक की कैंची के पास पहुंचे तो उन्होंने सिंगनल के पास लगे एक अलग से पोल लगा देखा। जिसको देख उन्होंने नाराजगी जताई और सिगनल व इंजीनियर विभाग के अधिकारियों की फटकार लगाई। इस दौरान पता चला कि पोल तारों को छुपाने के लिये लगाया गया है। जिसपर उन्होंने पोल हटाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके साथ ही ट्रैक पर खुराफातियों की रोकने के लिये आवश्यक सुधार के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान ही हो गया जंक्शन पर पानी खत्म - पिछले तीन-चार दिनों से जंक्शन पर पानी की सप्लाई में काफी दिक्कत आ रही है। जिसमें यात्रियों के साथ ही ट्रेनो में पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। जंक्शन पर 12 बजे के बाद से देर रात तक पानी की सप्लाई नहीं हो सकी थी।