बरेली। विश्व हिंदू परिषद की फायरब्रांड नेता साध्वी प्राची ने बरेली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा पर तीखा हमला किया। बताया कि वह देशद्रोही और 2010 दंगे के मुख्य आरोपी हैं। तौकीर पर बुलडोजर चलना चाहिए। बुलडोजर बाबा ऐसे लोगों के लिए तैयार हैं।
हाल में ही मुरादाबाद में विवादित बयान देने को लेकर तौकीर रजा पर मुकदमा दर्ज हुआ है। अब इसी मुद्दे को आगे बढ़ाते हुए साध्वी ने कहा कि तौकीर रजा की हैसियत नहीं है कि वह 1947 की तरह फिर से देश का विभाजन करा सकें। हिंदू समाज अब सजग और सावधान हो चुका है। साध्वी ने कहा कि हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र था, हिंदू राष्ट्र है और रहेगा। जब धर्म के आधार पर पाकिस्तान मिला था तो भी कुछ लोग यहां क्यों रुक गए। कहा कि तौकीर रजा मुस्लिम समुदाय के लिए भी कलंक हैं। पाकिस्तान के हाथ में भीख का कटोरा है और तौकीर यहां के मुस्लिमों को वैसा ही बनाना चाहते हैं।
सऊदी अरब में लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाने पर साध्वी ने कहा कि हिंदुस्तान में भी यह प्रतिबंध पूरी तरह लगना चाहिए। इसके बावजूद अगर कुछ लोग लाउडस्पीकर लगाने की मांग करते हैं तो उनको शरीयत के हिसाब से सजा मिलनी चाहिए।