फरार आरोपियों पर कसेगा शिकंजा
सद्दाम की गिरफ्तारी के बाद फरार चल रही उसकी बहन जैनब और अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता के बारे में भी पुलिस को अहम सुराग मिलने की बात बताई जा रही है। प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ की टीमें बरेली एसटीएफ के संपर्क में हैं। जल्दी ही चारों फरार आरोपियों पर शिकंजा कसा जा सकता है। सद्दाम को रिमांड पर भी लिया जा सकता है।
उधर, सद्दाम की गिरफ्तारी के बाद ही प्रयागराज में मौजूद परिजनों व रिश्तेदारों से लेकर उसके चहेतों ने सोशल मीडिया पर कैंपेन शुरू कर दिया कि उसके साथ अनहोनी हो सकती है। प्रयागराज में बैठे सद्दाम के गुर्गों को उसके एनकाउंटर का अंदेशा था, इसलिए सोशल मीडिया पर सद्दाम की गिरफ्तारी की खबर फैलानी शुरू कर दी। एसटीएफ ने सद्दाम का फोटो जारी किया तो गुर्गों ने इसे भी वायरल कर दिया।