फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: श्री हनुमंत महायज्ञ में दीं आहुतियां

Wed, 24 Apr 2024 05:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज/सिरौली/आंवला। बालाजी शक्ति धाम मंदिर रहमानपुर में पांच दिन से चल रहे श्रीहनुमान जन्म महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार को रामचरितमानस पाठ के समापन के बाद श्री हनुमंत महायज्ञ हुआ। चार पालियों में करीब पांच सौ बालाजी भक्तों ने यज्ञ में आहुतियां दीं। आचार्य अनिल शर्मा ने विधिवत यज्ञ संपन्न कराया। पूर्णाहुति के बाद आरती,भजन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन हुआ। मंदिर के मुख्य सेवक रामाधार गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता, संजीव पाराशरी, निर्भय साहू, ओम नारायण शर्मा, अमरीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोहल्ला कचियाना स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में राम दरबार कमेटी की ओर से पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन हुआ। इसके बाद भगवान को 56 भोग अर्पित किए गए। कार्यक्रम में सभासद बबलू मौर्य, प्रकाश देवल, रामलाल मौर्य का सहयोग रहा। सिरौली थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में भी हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां सुंदरकांड का पाठ हुआ। कार्यक्रम के संयोजक पंकज खत्री ने बताया कि भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
सिद्धस्थली पुरैना धाम, बालाजी धाम ढिलवारी, शिव मंदिर शास्त्री गली में विशेष धार्मिक आयोजन हुए। सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में हनुमान जयंती के अवसर पर स्कूली बच्चों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। यहां पर प्रधानाचार्य गवेंद्र सिंह चौहान, दयाशंकर शर्मा, सुधांशु गुप्ता, हरिशंकर, शैलेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें