फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रुविवि ने 7.60 लाख मार्कशीट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
डिजिटलीकरण में देश के टॉप पांच में रुविवि दूसरे स्थान पर
विज्ञापन

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने अब तक 7.60 लाख से अधिक विद्यार्थियों की मार्कशीट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दी है। वहीं डिजिटलीकरण करने में देश के टॉप पांच विश्वविद्यालयों में से रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने दूसरा स्थान हासिल किया है। यह कदम डिजिटल इंडिया अभियान के तहत उठाया गया है, जिसका सीधा लाभ हजारों विद्यार्थियों को मिलेगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनके शैक्षणिक प्रमाणपत्रों को सुरक्षित करना है। अब विद्यार्थी किसी भी समय कहीं से भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। सरकारी या निजी क्षेत्र में आवेदन के लिए बिना किसी भौतिक दस्तावेज के इसका उपयोग कर सकते हैं। यह डिजिटलीकरण न केवल विद्यार्थियों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि दस्तावेजों की प्रमाणिकता भी सुनिश्चित करेगा। इससे फर्जी प्रमाणपत्रों पर लगाम लगाई जा सकेगी, जो शैक्षणिक व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए आवश्यक है। इसके अलावा विद्यार्थियों को मार्कशीट खोने या क्षतिग्रस्त होने जैसी स्थिति में होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की योजना है कि अगले चरण में शेष विद्यार्थियों की मार्कशीट, डिग्री और अन्य शैक्षणिक प्रमाणपत्रों को भी डिजिटल रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। विद्यार्थियों और अभिभावकों को उम्मीद है कि भविष्य में ट्रांसक्रिप्ट, माइग्रेशन जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी इसी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें