फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पिकअप की टक्कर से युवती की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
जेड गांव के पास हुआ हादसा, दो लोग घायल
विज्ञापन

फरीदपुर। थाना क्षेत्र के जेड गांव के पास सड़क पर पिकअप की टक्कर से सोमवार दोपहर को बाइक सवार युवती की मौत हो गई, जबकि उसके दोनों भाई गंभीर घायल हो गए। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला मिर्धान निवासी हनीफ की 25 वर्षीय पुत्री नाजिस अपने दो भाइयों के साथ बाइक से नरियावाल अपनी बहन के यहां जा रही थी। जेड गांव के पास दोपहर में पिकअप क्रॉस कर सड़क की दूसरी ओर जा रही थी, तब सामने से आ रही बाइक इससे टकरा गई। इसमें नाजिस अपने भाइयों संग गिर गई, जिसमें नाजिस की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। उसके दोनों भाइयों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें