बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। शहर के प्रमुख कॉलेजों में भी अब प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए दौड़ शुरू कर दी चुकी है। विद्यार्थी जीव विज्ञान विषय में सबसे अधिक रुचि दिखा रहे हैं।
नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पोर्टल पर 10 मई से पंजीकरण किए जा रहे हैं। एनईपी के तहत दो पाठ्यक्रमों को एक साथ करने की अनुमति दी गई है। इसमें एक संस्थागत छात्र के रूप में और दूसरा पाठ्यक्रम व्यक्तिगत, ऑनलाइन मोड या दूरस्थ शिक्षा से कर सकेंगे। विश्वविद्यालय से संबद्ध बरेली कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। यहां करीब 800 सीटें लॉक की जा चुकी हैं।
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में स्नातक के लिए मंगलवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। छात्राएं प्रवेश फॉर्म कॉलेज की वेबसाइट www.ggpgcvral.org पर भरकर कॉलेज कार्यालय में 10 जून तक जमा कर सकती हैं। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में भी मंगलवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई। वहीं, भूड़ कन्या महाविद्यालय में एक जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
बरेली कॉलेज
पाठ्यक्रमउपलब्ध सीटें
बीए-1840
बीकॉम-1040
बीएससी (बायो)720
बीएससी (गणित)-880
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय
पाठ्यक्रमउपलब्ध सीटें
बीए-720
बीएससी( बायो व गणित)-160
वाणिज्य वर्ग-160
साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय
पाठ्यक्रमउपलब्ध सीटें
बीए-720
बीएससी (गृह विज्ञान)-60
बीकॉम (ऑनर्स)-60
बी लिब-40
बीबीए ( रिटेल ऑपरेशन) -60
भूड़ कन्या महाविद्यालय
पाठ्यक्रमउपलब्ध सीटें
बीए- 630