फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रुविवि ने हासिल किया पहला स्थान, दो लाख को दिलाई योग शपथ

Thu, 20 Jun 2024 05:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
-1,46,559 लक्ष्य के सापेक्ष 2,11,805 लोगों ने अभियान में लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली। राजभवन की ओर से आयोजित सामूहिक योग प्रतिज्ञा कार्यक्रम में रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक योग शपथ दिलाकर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसमें विवि परिसर व संबद्ध 562 कॉलेजों के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व 12 से 18 जून तक योग सप्ताह मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने योग करने की शपथ ली। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाने के लिए 21 लाख शपथ का लक्ष्य रखा गया था। इसमें प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों ने हिस्सा लिया। रुविवि ने योग अभ्यास और जागरूकता की सामूहिक भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित कीं। इसमें नृत्य व संगीत प्रदर्शन से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम, पोस्टर, वाद-विवाद और रंगोली प्रतियोगिताएं कराई गईं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण योग प्रतिज्ञा अभियान रहा। इसमें एकमात्र रुविवि ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक शपथ दिलाई हैं। विवि ने लक्ष्य 1,46,559 के सापेक्ष 2,11,805 योग शपथ कराई। दूसरा गोरखपुर और तीसरा स्थान कानपुर ने हासिल किया है। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहा कि राजभवन के निर्देश पर योग प्रतिज्ञा कार्यक्रम एक उल्लेखनीय पहल थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें