फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: त्योहारी सीजन में बिके छह हजार से ज्यादा वाहन, 84 लोगों ने खरीदी ई-कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। त्योहारी सीजन में वाहन बाजार को भी पंख लगे। नवरात्र और दीपोत्सव पर जिले में छह हजार से ज्यादा वाहन बिके। 4,419 लोगों ने कार और बाइकें खरीदीं। इनमें 52 ऐसे लोग हैं जिन्होंने 20 से 60 लाख रुपये कीमत तक की कार खरीदी है। इन कारों से परिवहन विभाग को भी मोटा राजस्व मिला है। ऐसे लोगों की भी अच्छी संख्या है जिनको महंगी बाइक पसंद आई।
विज्ञापन

पिछले साल के मुकाबले इस साल नवरात्र और दिवाली पर वाहनों की बिक्री में 53 फीसदी तक इजाफा हुआ है। त्योहारी सीजन में 769 लोगों को छह से 20 लाख रुपये कीमत की कार पसंद आई तो 52 लोगों ने 20 से 60 लाख रुपये कीमत तक की कार खरीदी। रिकार्ड 3,514 बाइकों की बिक्री हुई। इसमें 217 ऐसे लोग ऐसे हैं जिनकी पसंद दो से पांच लाख रुपये की बाइक रही। ई-कारों की ओर भी लोगों का अच्छा रुझान रहा। त्योहार पर 20 लाख कीमत तक वाली 84 ई-कारों की भी बिक्री हुई है।
दिवाली को एक पखवाड़े से ज्यादा हो चुका है, लेकिन परिवहन विभाग में अब भी इन वाहनों के पंजीकरण समेत अन्य प्रक्रियाएं चल रही हैं। कार खरीदने वाले 15 से ज्यादा ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने भारत सीरीज का रजिस्ट्रेशन नंबर मांगा है।
विज्ञापन




दो हजार से ज्यादा अन्य वाहनों की भी बिक्री
त्योहार के सीजन में दो हजार से ज्यादा अन्य वाहन भी बिके हैं। इनमें ऑटो, ई-रिक्शा के अलावा सवारी और भार वाहन शामिल हैं। ज्यादा संख्या ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा की है। इसके अलावा ट्रैक्टरों की भी खूब खरीदारी हुई। इन वाहनों की बिक्री में भी पिछले साल के मुकाबले 50 फीसदी से ज्यादा इजाफा हुआ है।


नवरात्र और दिवाली पर इस बार पिछले साल के मुकाबले 53 फीसदी से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई है। इस दौरान बरेली में 4,419 लोगों ने कार और बाइक खरीदीं। 52 ऐसे लोग हैं जिन्होंने 20 लाख रुपये से अधिक कीमती की लग्जरी कार खरीदी है। - मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें