सभी पर मुकदमा दर्ज
एसएसपी अनुराग आर्य ने सूचना मिलने पर शनिवार रात सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। इज्जतनगर पुलिस ने मिनी बाईपास स्थित घर में छापा मारा। पुलिस ने घर में देह व्यापार कर रहे दो युवकों व छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
शौक पूरे करने के लिए करती हैं ये काम
सीओ ने पूछताछ की तो महिलाओं ने बताया कि वह अपने शौक पूरे करने के लिए यह गलत काम करती हैं। मसाज के नाम पर ग्राहक को बुलाते हैं फिर एक हजार रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक वसूलते हैं। क्यूआर कोड के जरिये भी रुपये लेते हैं। शनिवार को भी पुरुषों को घर में बुलाकर उनकी पसंद के हिसाब से लड़की को कमरे में भेजकर वेश्यावृत्ति कर रहे थे। फोन के जरिये भी ग्राहकों को बुलाया जाता है।
कामोत्तेजक दवाओं का जखीरा बरामद
पुलिस ने देह व्यापार करने वाले गिरोह के पास से बड़े पैमाने पर कामोत्तेजक दवाएं व गर्भ निरोधक साधक बरामद किए हैं। इसके साथ ही सौंदर्य प्रसाधन सामग्री, 10 स्मार्टफोन, क्यूआर कोड और 13530 रुपये बरामद किए गए।
गोरखपुर का नीरज सरगना, इन लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस को पता लगा कि गोरखपुर निवासी नीरज और सलोनी इस रैकेट का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने नीरज की पत्नी को भी पूछताछ के लिहाज से पकड़ रखा है। इनके साथ ही मौके से पकड़े गए बारादरी संजयनगर निवासी ज्योति, भोजीपुरा निवासी सचिन, किशन कुमार, मुरादाबाद के कटघर निवासी रवीना, आफरीन, फबिया, मुरादाबाद सिविल लाइन निवासी आयशा और मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा निवासी रानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी के मोबाइल नंबर की डिटेल निकलवा रही है। गिरोह के सरगना व उसके साथियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।