भुता और फरीदपुर में भी वन्यजीव के हमले
भुता थाना क्षेत्र के गांव मेवा पटटी, गलथुआ, भुता के साथ फरीदपुर के गांवों में भी वन्य जीव देखे जाने और हमले की सूचना मिली हैं। भुता में देशांत, शगुन और धर्मेंद्र को किसी वन्यजीव ने हमला कर घायल कर दिया था। इससे भेड़िया होने का शोर मच गया। जांच में यह हमला सियार का निकला। दोनों थाना क्षेत्रों के गांवों में एडीओ अपूर्वा पांडेय, ऋषि कुमार ने टीम के साथ दौरा किया।