खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
विद्यार्थियों को अनुसंधान करने के लिए आधुनिक उपकरण, लैब और खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधा मिल सकेगी। 100 करोड़ रुपये के बजट में 31 करोड़ रुपये से बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा, जिसमें ट्रांजिट छात्रावास, डिजिटल लर्निंग हब, इन्क्यूबेटिंग पायलट सुविधा, साइबर और फॉरेंसिंक लैब, रिन्यूवल एनर्जी एंड इलेक्ट्रिकल व्हीकल लैब आदि शामिल होगा।
33 करोड़ रुपये से लैब में इस्तेमाल होने वाले उपकरण व नए उपकरण की खरीद, शिक्षकों की ओर से मांग पर उपकरण मुहैया कराए जाएंगे। वहीं, 19 करोड़ रुपये से सभी लैब का नवीनीकरण, छात्रावास, कक्षा आदि की मरम्मत की जाएगी। 17 करोड़ रुपये से प्रशिक्षण, प्रमाणपत्र कार्यक्रम, कौशल विकास, रोजगारपरक कार्यक्रम चलाए जाएंगे।