फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ruhilkhand University: सोमवार से भरे जाएंगे बीएससी और एमएससी के परीक्षा फॉर्म, यह है अंतिम तारीख

Sun, 05 May 2024 06:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में बीएससी और एमएससी के परीक्षा फॉर्म छह मई से भरे जाएंगे। फॉर्म भरने और आवेदन पत्र कॉलेज में जमा करने की आखिरी तारीख 15 मई है।
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की ओर से बीएसी, एमएससी और परिसर में संचालित एमबीए के परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख घोषित कर दी गई है। परीक्षार्थी छह मई से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर फॉर्म भर सकेंगे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में संचालित बीएससी (कृषि) प्रथम, तृतीय, पंचम और सप्तम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म छह मई से भरे जाएंगे। साथ ही एमएससी (कृषि) प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के मुख्य परीक्षा के संस्थागत, बैक और भूतपूर्व परीक्षा आवेदन भी छह तारीख से ऑनलाइन भरे जाएंगे। फॉर्म भरने और आवेदन पत्र कॉलेज में जमा करने की आखिरी तारीख 15 मई है। 17 मई आवेदन को कॉलेज की ओर आवेदन को सत्यापित करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। 

वहीं, विश्वविद्यालय परिसर में संचालित एमबीए, एमबीए (एग्जीक्यूटिव), एमबीए (पार्ट टाइम), बीएमएस और होटल प्रबंधन और केटरिंग तकनीक के मुख्य परीक्षा के दूसरे, चौथे, छठे और आठवें सेमेस्टर के संस्थागत, बैक और छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा आवेदन छह मई से भरे जाएंगे। फॉर्म भरने और जमा करने की आखिरी तारीख 10 मई है। इन्हें सत्यापित करने की अंतिम तिथि 12 मई निर्धारित की गई है। परीक्षा आवेदन पत्रों की हार्डकॉपी विश्वविद्यालय नहीं भेजी जाएगी। कॉलेज इसे सत्यापन के बाद अपने पास सुरक्षित रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें