फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की पीजी परीक्षाएं आज से

विज्ञापन
प्रवेश फार्म को भरते छात्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

इन परीक्षाओं में रेग्युलर और प्राइवेट छात्रों को मिलाकर 84,562 परीक्षार्थी होंगे शामिल

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परास्नातक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। इन परीक्षाओं में रेग्युलर और प्राइवेट छात्रों को मिलाकर 84 हजार 562 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। तीन पालियों में होने वाली परास्नातक परीक्षा में पहले दिन ऊर्दू, संस्कृत, सांख्यिकी, सांख्यिकी गणित, फैशन डिजाइनिंग फिजिक्स न्यू स्लेबस, एडवांस क्वांटम मैकेनिक्स, जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान आदि की परीक्षाएं होगी।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह ने बताया कि पहले दिन की परास्नातक परीक्षा में रेग्युलर छात्र-छात्राओं की संख्या 39 हजार 90 है, जबकि प्राइवेट 45, 472 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। इस परीक्षा में एमए प्रथम वर्ष में रेग्युलर और प्राइवेट छात्रों को मिलाकर कुल 36690 बच्चे, एमए द्वितीय वर्ष में 29842, एमकॉम प्रथम वर्ष 6138, एम काम द्वितीय वर्ष 5935 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। बताया कि एमएससी प्रथम वर्ष के लिए 3113 छात्र-छात्राएं रेग्युलर श्रेणी से परीक्षा देंगे। इसके अलावा एमएससी द्वितीय वर्ष में 2523, एमएससी एजी प्रथम वर्ष में 227 और द्वितीय वर्ष के लिए 94 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें