फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज  का रिजल्ट विवि ने रोका

Tue, 11 Apr 2017 01:08 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Ruhalkhand Medical College Result was stopped by the university - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के नोटिस के बाद भी रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज की परीक्षाएं तो करा दीं पर मामला गले ही हड्डी बनता जा रहा है, जिसके चलते विवि ने मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस थर्ड प्रोफेशनल पार्ट-वन का परिणाम रोक दिया है। बाकी मेडिकल कॉलेजों के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। हालांकि विवि प्रशासन का कहना है कि रिजल्ट होल्ड किया हुआ है, पर कुछ दिन में जारी कर दिया जाएगा, लेकिन बाकी की परीक्षाएं मामला निपटने के बाद ही कराई जाएंगी।
विज्ञापन

रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2013-14 में एमसीआई ने 21 छात्रों के एडमिशन आवंटित 100 सीटों से अधिक बताते हुए निरस्त करने का आदेश जारी किया था। बाद में मामला कोर्ट में चला गया। तबसे मामले में खींचतान मची हुई है। कुछ माह पूर्व ही एमसीआई ने इन 21 छात्रों की परीक्षा कराने पर रोक लगाते हुए रुहेलख्ंाड विश्वविद्यालय को भी पत्र जारी किया था। विश्वविद्यालय ने एमसीआई के पत्र को दरकिनार करते हुए परीक्षाएं करा दीं। कुछ दिन पूर्व ही एमसीआई ने छात्रों को परीक्षा से रोकने का आदेश जारी किया। अब विवि प्रशासन हरकत में आया और रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज का रिजल्ट रोक दिया। 

एमसीआई के नोटिस के बाद रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज की अतिरिक्त सीटों पर हुए एडमीशन की परीक्षाएं फैसला होने तक रोक दी गई हैं। इस बार का रिजल्ट होल्ड पर डाला गया है। हालांकि यह रिजल्ट कुछ दिन में जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें