फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विवाहिता की मौत को हत्या बताकर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिथरी थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता राधा देवी की मौत के बाद मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया तो सिर की चोट से मौत होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

पोस्टमाॅर्टम हाउस पर मिली उषा ने बताया कि उनकी बहन राधा देवी की शादी आठ साल पहले बिथरी चैनपुर के गांव खजुरिया ब्रह्मनान निवासी विमल से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही विमल राधा को परेशान करता था और पीटता था। उषा ने आरोप लगाया कि शनिवार रात भी विमल ने राधा की पिटाई कर दी। ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष मौके पर पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी।
मायके वालों ने पति विमल पर एक महिला से संबंधों के चलते राधा देवी की हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि परिवार के अन्य लोगों की इस घटना में भूमिका हो सकती है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


वर्जन
ससुराल पक्ष इसे हादसा बता रहा है, जबकि मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - शिवम आशुतोष सिंह, एएसपी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें