बरेली में आरटीओ ने 130 दोपहिया वाहनों के पंजीकरण को रद्द किया है। यह कार्रवाई लगातार हो रहे चालान के बाद भी निर्धारित शमन शुल्क जमा न करने पर की गई है। इन वाहन स्वामियों के खिलाफ 20 से लेकर 60 चालान कटने की कार्रवाई तक की गई है।
एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार की ओर से बताया गया कि कई दो पहिया वाहन ऐसे हैं, जिनके कई बार चालान किए गए हैं। इसके बाद भी वाहन स्वामियों ने निर्धारित शमन शुल्क जमा कराकर उनका निस्तारण नहीं किया है। विभाग ने सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना से सार्वजनिक मार्ग पर उनके नियम विरुद्ध वाहन संचालन से जनता के लिए खतरा उत्पन्न होना माना है, जिससे सड़क दुर्घटना होने की भी संभावना रहती है। यह कार्रवाई मोटरयान अधिनियम 1988 के तहत की गई है, सभी वाहनों का रजिस्ट्रेशन तीन माह के लिए निलंबित किया है।
तीन से अधिक चालान वाले सभी वाहनों को करेंगे शामिल
आरटीओ की ओर से की गई इस कार्रवाई में अभी वह वाहन शामिल हैं जिन पर 15 या उससे अधिक वाहन शामिल हैं। वहीं एसएसपी कार्यालय की ओर से भेजे गए पत्र में तीन से अधिक चालान वाले वाहनों को तक शामिल किया गया है। अधिकारियों की माने तो मैरिट लिस्ट के मुताबिक अभी पहली सूची जारी की गई है, वहीं कार्रवाई से पहले वाहन स्वामियों को नोटिस भी भेजे गए हैं। जल्द ही कैटेगरी के मुताबिक दूसरी सूची भी जारी की जाएगी।