फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंडल की सड़कों की मरम्मत के लिए 56.55 करोड़ मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
5.5 करोड़ की पहली किस्त जारी, गड्ढा मुक्ति और चौड़ीकरण के कार्यों को मिलेगी रफ्तार
विज्ञापन


बरेली। प्रदेश सरकार ने बरेली मंडल की सड़कों की मरम्मत के लिए 56.55 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। पहली किस्त के रूप में 5.5 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। इस धनराशि से बरेली, बदायूं और पीलीभीत की पांच महत्वपूर्ण सड़कों की मरम्मत, गड्ढा मुक्ति और चौड़ीकरण के कार्यों को रफ्तार मिलेगी।

स्वीकृत धनराशि से बरेली जनपद की दो बड़ी परियोजनाओं पर काम होगा। रिछा स्टेशन से गिरधरपुर होते हुए ग्राम राजू नगला बहेड़ी-शेरगढ़ मार्ग (लंबाई 5.85 किमी) के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर 14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए शासन ने 1.37 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। सेमीखेड़ा बसुधरन शेरगढ़ मार्ग (किमी एक से चार तक) के चौड़ीकरण के लिए 7.23 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसकी पहली किस्त के रूप में 70.64 लाख रुपये जारी हुए हैं।
विज्ञापन


बदायूं की सड़कों के सुदृढ़ीकरण पर खर्च होंगे 37.10 करोड़
स्वीकृत बजट का बड़ा हिस्सा बदायूं जिले की सड़कों के सुदृढ़ीकरण पर खर्च होगा। बजीरगंज-उसैता मार्ग के विभिन्न खंडों के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण पर 7.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें से 73 लाख रुपये आवंटित हो गए हैं। स्टेट हाईवे-126 (पुवायां-तिलहर-दातागंज-बदायूं मार्ग) से गुलड़िया लिंक मार्ग के चौड़ीकरण पर 29.60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन ने इसके लिए 29 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की है।
विज्ञापन


पीलीभीत : 25 करोड़ से संवरेगा ड्यूनीडाम मार्ग

पीलीभीत जिले में परेवा वैश्य मोड़ से ड्यूनीडाम मार्ग और मझोला रोड से ड्यूनीडाम मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस कार्य को गति देने के लिए ढाई करोड़ रुपये का बजट लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें