बरेली। लोक निर्माण विभाग को 17 सड़कों के लिए 5.65 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। मरम्मत और नवीनीकरण के पहले से चल रहे कार्यों के लिए बजट दिया गया है।
अधिशासी अभियंता ने राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि अब काम को रफ्तार मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिन सड़कों के लिए बजट मिला है उनमें आंवला-बिसौली मार्ग, बरेली-मथुरा मार्ग से कैमुआ मार्ग, चांदपुर-बिशारतगंज से रफियाबाद होते हुए मंजनूपुर मार्ग, कांकर मार्ग और देवचरा बल्लिया मार्ग से रम्पुरा मार्ग शामिल है।
तिगरा खानपुर मार्ग से मजरा दौलतपुर मार्ग, फतेहगंज-दातागंज मार्ग से बरगावां मार्ग, डगरौली से बरगांवा मार्ग, मनौना से विजयनगला मार्ग, फरीदपुर-बीसलपुर मार्ग के तीसरे किलोमीटर से 21वें किलोमीटर तक का हिस्सा, रत्नानंदपुर मार्ग से रामनगरिया संपर्क मार्ग, क्योलड़िया भौवा बाजार से मधुनगला सुनौर मार्ग पर भी इस बजट से काम कराया जाएगा।
बरेली-बदायूं मार्ग से आलमपुर जाफराबाद मार्ग, मनौना से विजयनगला मार्ग, शाही धौरा से नारा फरीदपुर संपर्क मार्ग, एनएच-24 से धंतिया मस्जिद मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग 24 से मीरापुर गौतारा होते हुए पिथुपुरा मार्ग, बरेली नैनीताल मार्ग से मैमोर मार्ग, जुबैदा जुबैदी माधोपुर संपर्क मार्ग के लिए भी बजट आवंटित किया गया है। ब्यूरो