फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आरपीएफ और इलेक्ट्रिकल विभाग ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मंडल क्रीड़ा संघ पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर की ओर से रोड नंबर चार स्थित रेलवे स्टेडियम में अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें आरपीएफ और इलेक्ट्रिकल विभाग की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरपीएफ की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में तीन विकेट खोकर 210 रन बनाए। इसमें गोपाल भंडारी ने ताबड़तोड़ 33 गेंदों पर छह छक्कों और सात चौकों की मदद से 81, केदारमल यादव ने 47 और संदीप भारती ने 37 रनों का योगदान दिया। ट्रेनसेट टीम की तरफ से राजू राजपूत ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रेनसेट की टीम 15 ओवर में सात विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी। आरपीएफ टीम की तरफ से केदारमल यादव और वीरेंद्र यादव ने दो-दो विकेट लिए। आरपीएफ के गोपाल भंडारी को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
दूसरा मैच इलेक्ट्रिकल विभाग और स्टोर की टीमों के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इलेक्ट्रिकल की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में दो विकेट खोकर 166 रन बनाए। इसमें सौरभ ने 42 गेंदों पर नाबाद 69 रन, मुकुल शुक्ला ने 29 गेंदों पर 43 रन बनाए। स्टोर की तरफ से शाहरुख रजा खान और नईम ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टोर टीम के कप्तान रामभरोसे ने अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बावजूद इलेक्ट्रिकल विभाग की कसी हुई गेंदबाजी के आगे स्टोर की टीम 15 ओवरों में छह विकेट खोकर 126 रन ही बना सकी। इलेक्ट्रिकल विभाग की तरफ से कृष्णमोहन ने तीन, अभय सिंह ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का खिताब इलेक्ट्रिकल के सौरभ को मिला। इस अवसर पर मंडल क्रीड़ा अधिकारी संदीप सिंह, मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी) राजकुमार, मंडल यांत्रिक इंजीनियर मनीष वर्मा, सहायक विद्युत इंजीनियर (परिचालन) ओमकार सिंह आदि उपस्थित रहे। अंपायरिंग शरद फर्नांडीस और शैलेश वर्मा ने की। स्कोरिंग आकाश ने की। वहीं कमेंटरी संजय कुमार और शुभ गंगवार ने की। टूर्नामेंट रेफरी माजिद हसन खान ने बताया कि शुक्रवार को मैच कार्मिक विभाग और लेखा विभाग के मध्य सुबह 7ः30 बजे से खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें