फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सात ट्रेनों के मार्ग, 22 के प्लेटफॉर्म बदले

Wed, 03 Jun 2026 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर चल रहे ब्लॉक को रेलवे ने चार जून तक बढ़ा दिया है। ऐसे में बरेली होकर गुजरने वाली सात ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। 22 गाड़ियों का लखनऊ में ठहराव प्लेटफॉर्म भी बदल दिया गया है। मार्ग परिवर्तित किए जाने के बाद यात्री टिकट रद्द करा रहे हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पांच जून से संचालन पूरी तरह से सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि लखनऊ में चल रहे ब्लॉक के कारण 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस तीन जून को, 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस दो व चार जून को, 15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस तीन जून को, 15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस चार जून को परिवर्तित मार्ग आलमनगर, ट्रांसपोर्ट नगर, उतरेटिया के रास्ते चलाई जाएंगी। इन गाड़ियों का लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
12571 गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस और 12555 गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस चार जून को परिवर्तित मार्ग बाराबंकी, मल्हौर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल के रास्ते और 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस तीन जून को परिवर्तित मार्ग बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शाहजहांपुर-रोजा स्टेशनों पर ब्लाॅक के कारण तीन जून को 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस टनकपुर से चार घंटे देरी से चलाई जाएगी। इस गाड़ी के बरेली आने का समय पूर्वाह्न 11:19 बजे है। तीन जून को देरी से चलाए जाने के कारण यह ट्रेन बरेली चार घंटे की देरी से अपराह्न 3:19 बजे पहुंचेगी।



इन ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच
14207/08 पद्मावत एक्सप्रेस में छह से 15 जून तक, 14205/06 अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस में आठ से 13 जून तक, 14235/36 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस में पांच से आठ जून तक, 22419/20 गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट में छह से 12 जून तक, 22433/34 गाजीपुर सिटी-आनंद विहार सुपरफास्ट में आठ से 13 जून तक, 14307/08 प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस छह से नौ जून तक स्लीपर श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


नौ घंटे देरी से आई सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें