बरेली में लोकसभा चुनाव कराने के लिए सोमवार को परसाखेड़ा स्थित एफसीआई गोदाम से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। मंगलवार को मतदान के बाद देर रात तक ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) जमा करने के लिए यहां दोबारा वाहनों व कार्मिकों की आवाजाही होगी।
आम जनता को परेशानी से बचाने के लिए रविवार शाम से ईवीएम जमा होने तक रूट डायवर्जन लागू किया गया है। एसपी ट्रैफिक शिवराज ने शनिवार रात डायवर्जन प्लान जारी कर दिया। इसी के मुताबिक वाहनों का आवागमन हो सकेगा। हर प्वाइंट पर पुलिस तैनात रहेगी।