फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबारी मेला: बरेली में तीन से पांच नवंबर तक रूट डायवर्जन, पांच सौ पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 01 Nov 2025 11:34 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में चौबारी मेले के मद्देनजर तीन दिन तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान बदायूं की ओर जाने और उधर से आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें प्रभावित होंगी। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में कार्तिक पूर्णिमा पर रामगंगा के चौबारी घाट पर लगने वाले मेले के मद्देनजर पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। इस दौरान बदायूं की ओर जाने और उधर से आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें प्रभावित होंगी। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि तीन नवंबर को सुबह आठ से पांच नवंबर को रात 10 बजे तक भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया है। जाम से निपटने के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की जा रही है। 

विज्ञापन


बदायूं से भमोरा, देवचरा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर, बड़ा बाइपास होते हुए भारी वाहन व रोडवेज बसें शहर में आ सकेंगी। बदायूं से लखनऊ, शाहजहांपुर, पीलीभीत की ओर जाने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें देवचरा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी, बड़ा बाइपास होते हुए गुजरेंगी। लखनऊ, शाहजहांपुर की ओर से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन, रोडवेज बसें फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा, भमोरा होते गुजरेंगी।

यहां से गुजारे जाएंगे वाहन 
पीलीभीत, नैनीताल की ओर से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन, रोडवेज बसें बड़ा बाइपास, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा, भमोरा होते हुए बदायूं जा सकेंगी। दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर की ओर से बदायूं जाने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, भमोरा होते हुए बदायूं जा सकेंगे।
विज्ञापन


लखनऊ, शाहजहांपुर की ओर से दिल्ली, रामपुर, मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन फतेहगंज पूर्वी, बड़ा बाइपास, विलयधाम, बिलवा, झुमका तिराहा होते हुए गुजरेंगे। देवचरा से कोई भी भारी वाहन रामगंगा की ओर नहीं आ सकेगा। चौपुला व बुखारा मोड़ की ओर से कोई भी भारी वाहन रामगंगा की ओर नहीं जा सकेगा। 

Trending Videos
विज्ञापन

पांच सौ पुलिसकर्मी संभालेंगे मेले की सुरक्षा व्यवस्था
चौबारी मले की सुरक्षा व्यवस्था के नोडल एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि पांच सौ पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने टीम के साथ शुक्रवार को मेला स्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कोतवाली के इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह को मेला प्रभारी बनाया गया है। सीओ फरीदपुर, सीओ ट्रैफिक और सीओ प्रथम को भी तैनात किया गया है। 

मेले में 16 इंस्पेक्टर, 50 दरोगा, 210 मुख्य आरक्षी और आरक्षी, एक कंपनी पीएसी, एक प्लाटून फ्लड पीएसी, 50 महिला पुलिसकर्मी, एक एंटी रोमियो दस्ता, आठ घुड़सवार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एक थाना आठ चौकियों में विभाजित किया गया है। आठ वॉच टावर व एक खोया-पाया केंद्र बनाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें