यह रहेगी व्यवस्था
- सभी प्रकार के भारी वाहन शहर में प्रतिबंधित रहेंगे।
- झुमका तिराहे से मिनी बाइपास की ओर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वे रोड नंबर एक परसाखेड़ा से औद्योगिक क्षेत्र में आ-जा सकेंगे। रोडवेज बसें विलवा अंडरपास, इज्जतनगर, डेलापीर, 100 फुटा पूर्वी से सेटेलाइट बस स्टैंड तक आ-जा सकेंगी।
- दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें झुमका तिराहा, विलवा, विलयधाम, नवदिया झादा, इन्वर्टिस तिराहे से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगी। रोडवेज बसें विलवा अंडरपास से इज्जतनगर, डेलापीर, 100 फुटा पूर्वी होते हुए सेटेलाइट बस स्टैंड तक आ-जा सकेंगी।
- पीलीभीत, नैनीताल की तरफ से आने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से विलवा, विलयधाम, नवदिया झादा, इन्वर्टिस तिराहे से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे। रोडवेज बसें इज्जतनगर, डेलापीर, 100 फुटा पूर्वी से सेटेलाइट तक आ-जा सकेंगी।
- दिल्ली, रामपुर, व बरेली से बदायूं की तरफ जाने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें बड़ा बाइपास से झुमका तिराहा, विलवा, विलयधाम, इन्वर्टिस तिराहा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी से नवादा मोड़ होते हुए दातागंज होकर आ-जा सकेंगे।
- दिल्ली की तरफ से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास होकर जा सकेंगे।
- इन्वर्टिस तिराहे से सेटेलाइट तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित होगा। संबंधित वाहन सेटेलाइट तिराहे से बीसलपुर तिराहा, रामगंगा कॉलोनी होते हुए नवदिया झादा बड़ा बाइपास से होकर आ-जा सकेंगे।
- मिनी बाइपास से किला पुल, दूल्हे मियां की मजार की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। चौकी चौराहे से चौपुला व किला पुल की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। कुदेशिया अंडरपास से किला क्रॉसिंग की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर, संजयनगर तिराहा, श्यामगंज पुल, गांधी उद्यान होकर हल्के वाहन आ सकेंगे। चौकी चौराहे से गांधी उद्यान, श्यामगंज पुल, डेलापीर, इज्जतनगर तिराहा होकर भी हल्के वाहनों का आवागमन जारी रहेगा।
एसपी यातायात अकमल खान ने कहा कि आम जनता व वाहन चालकों को परेशानी से बचाने के लिए यह डायवर्जन लागू किया है। बदली हुई व्यवस्था के हिसाब से आवागमन करें। वाहन चालक प्रतिबंधित क्षेत्र में न आकर वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करेंगे तो असुविधा से बच सकेंगे।