इस तरह बदली रहेगी व्यवस्था
- झुमका तिराहा रोड नंबर एक परसाखेड़ा, बिलवा अंडरपास, विलयधाम अंडरपास, लालपुर गांव कट, नवदिया झादा, रजऊ परसपुर तिराहा, ट्रांसपोर्ट नगर, बुखारा मोड़, रामगंगा तिराहा से सभी भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत की ओर से आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहा, परसाखेड़ा रोड नंबर एक से चार तक से परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में आ सकेंगे व बिलवा, विलयधाम, नवदिया झादा से रजऊ परसपुर तिराहा से ट्रांसपोर्ट नगर तक जा सकेंगे।
- दिल्ली, नैनीताल रोड, पीलीभीत रोड की ओर से आने वाले भारी वाहन जिनको लखनऊ जाना है वह झुमका तिराहे से बिलवा, विलयधाम, बड़ा बाइपास से फरीदपुर होकर जा सकेंगे व जिन भारी वाहनों को लखनऊ से दिल्ली जाना है वह भी इसी मार्ग से आ-जा सकेंगे।
- दिल्ली, रामपुर, नैनीताल रोड, पीलीभीत रोड की ओर से आने वाले भारी वाहन जिनको बदायूं की ओर जाना है वह झुमका तिराहा से बड़ा बाइपास, बिलवा, विलयधाम, फतेहगंज पूर्वी से नवादा मोड़, दातागंज, देवचरा होकर आ-जा सकेंगे।
- दिल्ली, रामपुर, नैनीताल रोड, पीलीभीत रोड की ओर से आने वाली रोडवेज बसें जिनको बदायूं की ओर जाना है वह बिलवा, विलयधाम, रजऊ परसपुर तिराहा, फतेहगंज पूर्वी से दातागंज होकर आ-जा सकेंगी।
- दिल्ली, रामपुर, नैनीताल रोड, पीलीभीत रोड से आने वाली रोडवेज बसें झुमका, मिनी बाइपास, इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर, सौ फुटा पूर्वी होकर पीलीभीत बाइपास से सेटेलाइट बस अड्डे तक आ-जा सकेंगी।
- बदायूं की ओर से बरेली आने वाली रोडवेज बसें देवचरा चौराहे से दातागंज, फतेहगंज पूर्वी से फरीदपुर, रजऊ परसपुर तिराहा होकर सेटेलाइट तक आ-जा सकेंगी।
- रामगंगा पर अत्यधिक भीड़ होने की स्थिति में सभी प्रकार के वाहनों का रामगंगा की ओर आवागमन प्रतिबंधित किया जाएगा।