फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आज संभलकर निकलें... मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की वजह से यातायात व्यवस्था में बदलाव

Tue, 02 Apr 2024 05:58 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शहर में रहेंगे। वह बरेली इंटर कॉलेज मैदान में प्रबुद्धजनों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सुबह 10 से शाम चार बजे तक  रूट डायवर्जन लागू किया गया है। 
विज्ञापन
Route diversion - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की वजह से मंगलवार को शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुबह दस से शाम चार बजे तक के लिए डायवर्जन लागू किया गया है। एसपी यातायात शिवराज ने बताया कि लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर से बड़ा बाइपास होते हुए जा सकेंगे। दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से जाएंगे।

विज्ञापन


यह होगी व्यवस्था
- बरेली से रामपुर, मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास होते हुए जाएंगे। नैनीताल, पीलीभीत रोड से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से इन्वर्टिस तिराहा, फरीदपुर बाइपास होते हुए जा सकेंगे।
- बरेली से आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन इन्वर्टिस तिराहा से बड़ा वाइपास, मिलक रामपुर, शाहाबाद, बिलारी, बवराला, गुन्नौर, नरौरा व अलीगढ़ होकर आवागमन करेंगे।
विज्ञापन

- रामपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन बड़ा बाइपास से फरीदपुर बाइपास होते हुए गंतव्य को जाएंगे। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के भारी वाहन झुमका तिराहे से आगे बड़ा वाइपास होते हुए ट्रांसपोर्टनगर जाएंगे। ट्रांसपोर्टनगर से परसाखेड़ा जाने के लिए बड़ा बाइपास होकर गुजरना होगा। बिलवा पुल-नैनीताल की ओर से आने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास होकर लखनऊ की ओर जा सकेंगे।

विज्ञापन

- नैनीताल से आगरा की ओर जाने वाले वाहन बड़ा बाइपास से मिलक, रामपुर, शाहबाद होकर जा सकेंगे। विलयधाम-पीलीभीत की ओर से बदायूं व आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन बडा बाइपास से मिलक, रामपुर, शाहाबाद होकर जा सकेंगे। इन्वर्टिस तिराहा-लखनऊ की ओर से मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से होकर जाएंगे। कोई भी भारी वाहन इज्जतनगर स्टेशन तिराहा व डेलापीर तिराहा की तरफ नहीं आने दिया जाएगा।
- रामगंगा तिराहा-बदायूं की ओर से आने वाले भारी वाहनों को रामगंगा तिराहे से बुखारा मोड़ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। बुखारा मोड़ से भारी वाहन लाल फाटक की तरफ नहीं आएंगे। मिनी बाइपास से कोई भारी वाहन चौपुला की ओर नहीं आने दिया जाएगा। विलयधाम से कोई भारी वाहन बैरियर टू की ओर नहीं आने दिया जाएगा। नवदिया झादा से भी कोई भारी वाहन डोहरा मोड़ की ओर नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें