फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शॉर्टकट सेे करोड़पति होने में फंसा हाईस्कूल फेल रोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। देश के कई शहरों में फ्रेंचाइजी देकर आर बाजपेई फूड चेन आउटलेट खोलने वाले रोहित बाजपेई पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। वहीं, परिवार रोहित के पुराने कारनामों का हवाला देकर उससे दस साल पहले ही रिश्ता खत्म करने की सफाई दे रहा है।
विज्ञापन

धनतेरस की रात से रोहित बाजपेई आंचल कॉलोनी स्थित किराये के मकान से पत्नी व बेटे के साथ लापता है। वह घर पर ताले डाल गया है। उसके भागने के बाद कर्मचारी अपनी मेहनत की कमाई और रकम फंसने से परेशान घूम रहे हैं। रोहित के बारे में बताया जा रहा है कि वह बेहद महत्वाकांक्षी है, जो शार्टकट से करोड़पति होना चाहता है।
जंक्शन रोड पर रोहित के बड़े भाई वीरेश बाजपेई अपनी पुरानी दुकान पर बैठे मिले। वीरेश ने बताया कि लोग उनके पिता नवीन बाजपेई को भी भागा हुआ बता रहे हैं, जबकि वह बरसों से उनके साथ ही रह रहे हैं और लगातार उनकी दुकान पर बैठते हैं। रोहित हाईस्कूल फेल है और बचपन से ही बिना मेहनत के करोड़पति होने के सपने देखता है। वह बचपन से ही लोगों से उधार लेने और तरह-तरह की तिकड़म भिड़ाने के लिए चर्चित है। वह और उनके पिता रोहित को लगातार रकम देने व उसकी करतूत से हुए नुकसान का हिसाब करते हुए दुखी हो गए थे। पिता ने 2016 में उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया। तब से वह बाहर किराये पर ही रहता है।
विज्ञापन

50 लाख उधार लेकर दिए, आज तक चुका रहा
वीरेश बाजपेई ने बताया कि शुरू में उन्होंने मदद के लिए रोहित को अपने साथ दुकान पर रखा था, लेकिन उसकी हरकतों से तंग होकर अलग कर दिया। संपत्ति बंटवारे के नाम पर उसे 2016 में 50 लाख रुपये दिए गए। काफी रुपया बैंक से उधार लिया जो आज तक चुका रहे हैं। रोहित ने इस रकम से कई बार रेस्टोरेंट तो कई बार अन्य धंधे किए और ठप कर दिए। इस बार आर बाजपेई रेस्टोंरेंट का धुंआधार प्रचार करके फूड चेन खोली थी। मैंने सोशल मीडिया पर वीडियो देखे थे। आइडिया अच्छा था लेकिन रोज की कमाई से बीस फीसदी रकम फ्रेंचाइजी लेने वाले को देने से भट्ठा बैठ गया होगा।
प्रेमिका से की दूसरी शादी, पत्नी-बेटी को छोड़ा
व्यापार में फेल बताए जा रहे रोहित ने पारिवारिक व सामाजिक रिश्ते भी कायदे से नहीं निभाए। परिवार से बातचीत में पता लगा कि 2007 में रोहित की शादी धूमधाम से हुई थी। उसकी 18 साल की बेटी भी है। दोनों मां-बेटी ससुराल में जेठ के परिवार के साथ ही रहती हैं। वहीं 50 लाख की रकम मिलने के बाद 2018 में रोहित ने कर्मचारी युवती से दूसरी शादी कर ली। उससे उसका पांच साल का बेटा भी है।

कर्मचारियों व कामगारों की दिहाड़ी न देने का आरोप लगाकर बारादरी थाने में शिकायत की गई थी। इसमें सीओ स्तर से जांच पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट मंगाई है। आरोपी पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाएगी। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें