रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्नातक की 11 दिसंबर और परास्नातक की परीक्षाएं चार जनवरी से शुरू होंगी। समर्थ पोर्टल से फॉर्म भरने की आपाधापी के कारण पूर्व निर्धारित तिथि से परीक्षाएं एक माह देरी से शुरू होंगी। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के अनुसार स्नातक प्रथम, तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की मुख्य, बैक परीक्षा 11 दिसंबर से शुरू होगी।
तीन पालियों में होगी परीक्षा
पहले दिन बीए पहले, तीसरे व पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थी फैशन डिजाइनिंग विषय की परीक्षा देंगे। अंतिम दिन एक फरवरी 2025 को बीए पांचवें सेमेस्टर की को-करिकुलर परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा तीन पालियों, सुबह 8:30 से 10:30 बजे, पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे व अपराह्न 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।
वहीं, परास्नातक पहले व तीसरे सेमेस्टर की मुख्य व बैक परीक्षा चार जनवरी 2025 से एमएससी भौतिकी के पेपर के साथ शुरू होगी। समापन 13 जनवरी को एमएससी (गृह विज्ञान) के फूड व न्यूट्रिशन के पेपर के साथ होगा। परीक्षा दो पालियों, सुबह 11:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे और अपराह्न 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक कराई जाएगी।