फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाथ कॉरिडोर बरेली: ज्योतिर्लिंग और शिव परिवार के स्वरूपों के होंगे दर्शन, मार्गों पर दिखेंगे डमरू-त्रिशूल

Fri, 22 Nov 2024 11:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली के नाथ कॉरिडोर के प्रत्येक सेक्टर को शिवमय किया जाएगा। इसके लिए योजना को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू हो गई है। 
 
विज्ञापन
नार् कॉरिडोर के मार्ग इस तरह सजाए जाएंगे। - फोटो : बीडीए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नाथ कॉरिडोर में 12 ज्योतिर्लिंग, शिव-पार्वती, गणेश और कार्तिकेय के स्वरूपों के दर्शन होंगे। योजना को धरातल पर उतारने के लिए बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल के साथ अधिकारियों ने मंथन किया। सात सेक्टरों में बांटकर कॉरिडोर के प्रत्येक सेक्टर को शिवमय किया जाएगा।

विज्ञापन


बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए. ने प्रेजेंटेशन दिया। बताया कि सेक्टरवार काम होना है। सभी विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। सेक्टर वार समीक्षा होगी। अधिकारी निरीक्षण कर परियोजना को अंतिम रूप देंगे। तपेश्वरनाथ मंदिर को छोड़कर अन्य सभी नाथ मंदिरों के मार्गों का निर्माण हो चुका है। अब 70 करोड़ की लागत से मंदिरों के परिसर संवारे जाएंगे। बैठक में डीएम रविंद्र कुमार, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बृजपाल सिंह मौजूद रहे।

UP News: धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा पर पाबंदी लगाने की मांग, मौलाना शहाबुद्दीन ने जताया ये अंदेशा
विज्ञापन


फरवरी में होगा फ्लावर शो 
बीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि कॉरिडोर के मार्गों, चौराहों, तिराहों को संवारने के लिए बैंकों, उद्यमियों, बड़े व्यापारियों, होटल मालिकों का सहयोग लिया जाएगा। पार्क देखरेख लिए उन्हें सौंपे जा सकते हैं। अतिक्रमण हटवाने के लिए नगर निगम, पुलिस और प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा। यूटिलिटी शिफ्टिंग पर अमल होगा। निगम मार्गों की सफाई की कार्ययोजना बनाएगा। मार्गों को जगमग करने के लिए जन सहभागिता सुनिश्ति की जाएगी। 26-27 फरवरी को फ्लावर शो होगा। 

विज्ञापन

मार्गों पर चमकेंगे डमरू, दिखेंगे त्रिशूल
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने नाथ कॉरिडोर के छह मार्गों का निर्माण तकरीबन पूरा कर दिया है। अब आगरा के ताजमहल मार्ग और लखनऊ के बेगम हजरत महल मार्ग की थीम पर इनको सजाने-संवारने की तैयारी शुरू हो गई है। कहां क्या विकसित किया जा सकता है, बीडीए की टीम इसका आकलन कर रही है। बीडीए, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मिलकर इन मार्गों को सजाएंगे-संवारेंगे।

ये काम हैं प्रस्तावित
  • मार्गों से अतिक्रमण हटाएं जाएंगे, यूटिलिटी शिफ्टिंग हो सकेगी, स्ट्रीट लाइटों के संग त्रिशूल और डमरू चमकेंगे।
  • कॉरिडोर के प्रत्येक घर और प्रतिष्ठान पर शाम सात बजे के बाद लाइटिंग होगी।
  • मार्ग के दोनों ओर की खाली दीवारों पर पेटिंग्स में शिव से जुड़े प्रसंग होंगे प्रदर्शित।
  • मार्ग के चौराहों को सामाजिक और व्यापारिक संगठनों को गोद देकर विकसित कराएंगे।
  • बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ने बताया कि नाथनगरी के मार्गों को इस तरह विकसित किया जाना है, जिससे शहर का धार्मिक महत्व बढ़े और विकास को रफ्तार मिले। कारोबार का भी विस्तार हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें