25 सितंबर से भरें बीटेक सातवें, आठवें सेमेस्टर बैक पेपर के परीक्षा फार्म
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीटेक मुख्य परीक्षा के सातवें, आठवें सेमेस्टर के बैक पेपर के लिए परीक्षा फार्म भरने का कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार 25 सितंबर से ऑनलाइन फार्म उपलब्ध होगा। शुल्क के साथ भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर है। 30 सितंबर तक कॉलेजों की ओर से ऑनलाइन आवेदन सत्यापित करने की अंतिम तिथि है।
शाम छह बजे तक नोडल सेंटर पर जमा करनी होंगी उत्तरपुस्तिकाएं
रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में 25 सितंबर से प्रस्तावित बीएससी, एमएससी कृषि सम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए सोमवार को बरेली और मुरादाबाद मंडल में बनाए गए चार नोडल सेंटर की सूची जारी हुई।
इसमें बरेली कॉलेज बरेली, राजकीय रजा पीजी कॉलेज रामपुर, प्रेम किशन खन्ना राजकीय कॉलेज जलालाबाद, जीएसडी कॉलेज सूरजनगर, जयनगर, ठाकुरद्वारा मुरादाबाद को नोडल सेंटर शामिल हैं। केंद्राध्यक्ष को परीक्षा के समय से 30 मिनट पूर्व नोडल सेंटर से गोपनीय दस्तावेज प्राप्त करने और शाम छह बजे तक जमा करने के निर्देश दिए हैं।