फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिस सड़क पर जनता झेल रही गड्ढे, वहां लग्जरी कार में मंत्री को नहीं हुआ अहसास

Tue, 24 Sep 2024 02:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के भरतौल गांव जाने वाली सड़क खस्ताहाल है। सड़क पर गड्ढे होने के कारण ग्रामीण व यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। लेकिन प्रभारी मंत्री लग्जरी गाड़ी में सवार होकर यहां से गुजरे तो उन्हें गड्ढों का अहसास नहीं हुआ। 
विज्ञापन
भरतौल की सड़क पर मंत्री का काफिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में जिस सड़क पर जनता रोज हिचकोले खा रही है, सोमवार को उसी सड़क से होकर प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर का काफिला भरतौल गांव पहुंचा। लग्जरी गाड़ियों में मंत्री को इन गड्ढों का अहसास ही नहीं हुआ।  ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पूर्व पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी गांव आए थे। अब प्रभारी मंत्री भी आकर चले गए, पर सड़कों के गड्ढों पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन


सुबह 11 बजे भरतौल पहुंचे प्रभारी मंत्री ने पंचायत भवन का निरीक्षण किया, फिर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों का अन्नप्राशन कराया। पहली कक्षा के विद्यार्थियों से बातकर पढ़ाई का स्तर भी आंका। अन्नपूर्णा शॉप का निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान ने गेस्ट हाउस और स्विमिंग पूल निर्माण का डिजाइन दिखाया। 

प्रभारी मंत्री ने स्विमिंग पूल को गेस्ट हाउस के आगे के बजाय पीछे की ओर बनवाने की बात कही। ग्राम प्रधान प्रवेश कुमारी ने पांच किमी दायरे में हाईस्कूल और इंटर कॉलेज नहीं होने का हवाला देते हुए प्रभारी मंत्री से कक्षा 8वीं तक के स्कूल को हाईस्कूल तक संचालित कराने की मांग की। प्रभारी मंत्री ने आश्वासन दिया। इस दौरान सीडीओ जगप्रवेश, एसडीएम गोविंद मौर्य, बीएसए संजय सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं पर सवाल... राठौर बोले- पशुपालन मंत्री आपके, उनसे पूछ लें
गांव भरतौल के बाद प्रभारी मंत्री बिथरी चैनपुर के गांव फरीदापुर इनायत खां के प्राइमरी स्कूल पहुंचे। स्मार्ट क्लास व साइंस लैब का निरीक्षण किया।  इसके बाद सीएचसी की व्यवस्थाओं को देखा। यहां पत्रकारों ने छुट्टा पशुओं को लेकर सवाल पूछा तो प्रभारी मंत्री बोले कि विभागीय मंत्री आपके जिले से हैं, ये प्रश्न उनसे पूछिए। 

इसी बीच एक्सरे मशीन व हेल्थ एटीएम खराब होने की बात उनके सामने रखी गई। उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा अब स्वास्थ्य सेवाएं सुधर रही हैं। स्टाफ की कमी दूर करने का प्रयास है। आयुष्मान कार्ड के लिए राशन कार्ड में छह यूनिट की बाध्यता पर बोले कि सभी के आयुष्मान कार्ड बनें, इस पर भी मंथन किया जा रहा है। 

इसके बाद न्यू बोर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट का उद्घाटन किया। पात्रों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। बिथरी थाने के निरीक्षण के दौरान लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। निर्माणाधीन आवास देखकर बोले- कमरे बहुत छोटे हैं। इसमें सुधार जरूरी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें