प्रवेशपत्र में दिख रही गलत तारीख
छात्र संगठन से जुड़े रवि पंडित के अनुसार सोमवार को प्रवेश पत्र जारी होने के बाद विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई छात्र-छात्राओं के प्रवेशपत्र में एक ही परीक्षा दो अलग-अलग तिथि को दिख रही हैं। ऐसे में कॉलेज स्तर से संपर्क करने पर भी निस्तारण नहीं हो सका। विवि से समाधान करने की मांग की गई।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कार्यवाहक परीक्षा नियंत्रक प्रो. आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि काफी संख्या विद्यार्थी अपने परीक्षा फॉर्म नहीं जमा कर सके। कुछ विद्यार्थियों के कॉलेज से फॉर्म अग्रसारित नहीं किए गए। फॉर्म नहीं भर पाने का प्रार्थना पत्र लेकर भी आ रहे हैं। इन सभी की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।